राजातालाब। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव संचालन के लिए पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के गठन के साथ ही चुनावी प्रक्रिया की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। चुनाव संचालन समिति में अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय, छेदीलाल यादव, किशोर सिंह पटेल, अंकेश गिरी और विजय कुमार भारती को सदस्य नामित किया गया है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की तिथि 15 और 16 दिसंबर निर्धारित की गई है। मतदान 23 दिसंबर को होगा।