फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 17 Jul 2020 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

  • अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
  • गाजीपुर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। (प्रतीकात्मक तस्वीर )
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के झोटारी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया।

विज्ञापन

 
लेदिहां गांव निवासी सोनू राम (18) अपने चाचा अमरनाथ राम (25) के साथ बाइक से केशरूआ गांव स्थित ननिहाल गया था। वहां मामा के लड़के की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात बाइक से घर लौट रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

इन दोनों के साथ आजमगढ़ जनपद के तरवा गांव निवासी अंकज और कुन्नी राम भी दूसरी बाइक से थे। झोटारी गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मर दी। इसके चलते चाचा-भतीजा बाइक गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक दोनों को कुचलते आगे बढ़ गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, जानकारी मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। घर वालों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें