फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चापड़ से वारकर चाचा ने की थी भतीजी की हत्या, खुद का भी काट लिया था गला; बेटी की लाश देख बिलख पड़ा पिता

Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मधु की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवरीबारी गांव में चाचा सुनील चौहान ने भतीजी मधु चौहान पर चापड़ से वारकर हत्या कर दी थी। साथ ही खुद पर भी प्रहार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। शनिवार को मृतका के पिता ने मौसरे भाई सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, पुलिस ने घटना स्थल से चापड़ भी बरामद कर लिया। देवरीबारी गांव निवासी दुर्गविजय चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 29 अगस्त को सुबह 11 बजे परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। घर पर सिर्फ पुत्री मधु चौहान और मौसेरा भाई सुनील चौहान था।

बेटी को अकेला पाकर सुनील ने चापड़ से उस पर वारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का गला काटने का नाटक किया। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी देने के बाद इलाज के लिए दोनों को अस्पताल लाया। वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उस समय मैं पत्नी का ऑपरेशन कराने के सिलसिले में मऊ गया था। सूचना पर जब पहुंचा तो बेटी का शव मॉर्च्यूरी हाउस में था। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता दुर्गविजय चौहान की तहरीर पर सुनील चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया गया है। घायल आरोपी का उपचार वाराणसी में चल रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें