फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने हत्यारोपी मामा खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर थानाक्षेत्र के बारा गांव में मामा द्वारा भांजे की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया। इधर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मासूम का शव उसके पैतृक गांव मिर्चा पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन बारा गांव और बस स्टैंड के इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। मार्ग से गुजरने वाले लोग घटनास्थल को एकटक लगाए देख रहे थे। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव निवासी अमजद अली खां का तीन वर्षीय पुत्र दानियाल खां की गत 21 अक्तूबर की शाम सगे मामा ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी मामा अमजद खां को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। घटना से गांव के लोग अचंभित हैं। लोगों को विश्वास नहीं हो पा रहा है कि सगे मामा ने अपने मासूम भांजे की गला काट कर हत्या कर दी है। मृतक दानियाल के चाचा अरबाज खां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गहमर त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि मृतक मासूम के चाचा अरबाज खां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें