फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Double Murder: दो युवकों को गोलियों से भूना, बगीचे में दाैड़ाकर मारा; पुलिस को ढाई घंटे बाद मिली लाश

Fri, 21 Mar 2025 02:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में युवकों की हत्या के बाद माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक पुलिस माैके पर माैजूद रही।
विज्ञापन
अमन और अनुराग की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Double Murder in Ghazipur: गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी मलहिया बागीचे में शुक्रवार की सुबह दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दो युवकों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव को रख चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन




डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसपी सिटी और पुलिस काफी मनौव्वल में जुटी हुई थी। आईजी के पहुंचने और उनके आश्वासन के बाद लोगों ने शव को ले जाने दिया। ढाई घंटे तक पुलिस लोगों से बातचीत करती रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिलौनाकला रामपुर निवासी अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह (20) उचौरी मलहिया बागीचे में 11.30 बजे मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार हत्यारे पहुंचे और अमन चौहान और अनुराग सिंह को ताबड़तोड़ गोली मार हत्या कर दी।

गोलियों की तड़तड़ाहट सुन जब तक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचते, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रक में छिपाकर रखा था 280 किलो गांजा, STF ने तस्कर को किया अरेस्ट; आजमगढ़ में देनी थी डिलीवरी

इसके बाद परिजन और ग्रामीण, डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दिया। ढाई घंटे के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। जानकारी होने पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के मान-मनौव्वल में जुट गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें