फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: गंगाजल लेने जा रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत, दूसरे की नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 03 Aug 2026 01:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
एक मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मार्च्यूरी भेज दी। गंगाजल लेने जा रहे साइकिल सवार उत्तम उर्फ गोलू गुप्ता (24) की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना में मृत बाइक सवार युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

क्या है पूरा मामला
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि पचोखर गांव निवासी उत्तम उर्फ गोलू गुप्ता (24) साइकिल से गंगा जल लेने गंगा बलुआ घाट जा रहा था। दौदही गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उत्तम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उत्तम चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और घर पर रहकर परिवार का सहयोग करता था। उसके पिता मनोज उर्फ मुन्ना गुप्ता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के बरेसर मोहल्ले के पास हुई। दो बाइक सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार करीब 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। कोतवाल ने बताया कि दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें