फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महाकुंभ जा रही दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, 7 नेपाली श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की दो गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी नेपाल के निवासी हैं।
विज्ञापन

नेपाल से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही कार रात दस बजे नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया चट्टी में ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने बने कटरे में जा घुसी। इससे नेपाल निवासी पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में कार सवार शंभू यादव (30), मिश्रीलाल राय (60) निवासीगण सरलही चकलहाटा नेपाल, मोहन सृष्टा (55), मनोज यादव (50) निवासीगण लालबंदी सरलही नेपाल, नरेंद्र प्रताप कुशवाहा (32) निवासी रोहतौर सरलही नेपाल शामिल रहे। सभी घायलों को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जोहरगंज कट कस्बा सैदपुर के पास ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इससे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे स्कार्पियो सवार दीपू चौधरी (30) और उनकी मां मुनिया देवी (58) निवासी ग्राम सिमरदही, थाना मोहतरी, जिला मोहतरी, नेपाल घायल हो गए। गाड़ी में नौ श्रद्धालु सवार थे। बाकी को हल्की चोटें आई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गई। डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें