फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 32 दिन में गुजरे 2.59 लाख वाहन, चार करोड़ से अधिक मिला राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रयागराज महाकुंभ में भक्त स्नान करने जा रहे हैं। इधर व्यापार ने भी रफ्तार पकड़ी है। बिरनो के मिर्जापुर क्यामपुर टोल प्लाजा से 32 दिन में 2.59 लाख वाहन गुजरे हैं। चार करोड़ से अधिक राजस्व मिला है। पूर्व में प्रतिदिन करीब 9 लाख ही आमदनी होती थी। मुश्किल से यह आंकड़ा ढाई करोड़ तक पहुंचता था। जिससे निर्धारित 13 लाख प्रतिदिन राजस्व जमा करने में घाटा का सामना करना पड़ता था। वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन मार्ग से सबसे अधिक कार गुजरी है। जिसका आंकड़ा 1.94 लाख के पार हो चुका है।
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान के लिए गत 12 जनवरी से ही तीर्थयात्री निजी वाहनों एवं बसों से प्रयागराज के लिए रवाना होने लगे थे। गैर जनपद गोरखपुर, देवरिया, बस्ती के अलावा बिहार प्रांत और नेपाल देश के यात्री वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन से होकर प्रयागराज पहुंच रहे थे। अब तक 12 फरवरी तक 32 दिनों में प्रतिदिन 6070 कार, 324 लाइट कार्मिशल वाहन और 1670 ट्रक, ट्रेलर और बस मिर्जापुर क्यामपुर टोल प्लाजा होकर गुजर चुके हैं।
टोलप्लाजा के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो महाकुंभ से पूर्व करीब 9 लाख रुपये की आमदनी प्रतिदिन होती थी। कंपनी को प्रतिदिन निर्धारित 13 लाख रुपये राजस्व जमा करना रहता है। ऐसे में उन्हें करीब चार लाख रुपये घाटा उठाना पड़ता था। महाकुंभ शुरू होते ही यह घाटा समाप्त हो गया और अच्छी कमाई होने लगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में टोलप्लाजा से बड़े आराम से 13 लाख रुपये प्रतिदिन जहां राजस्व शुल्क जमा हो जाता है। वहीं अन्य खर्च भी निकल जा रहा है। मिर्जापुर क्यामपुर टोलप्लाजा प्रभारी पुष्कर राज सैनी ने बताया कि महाकुंभ स्नान शुरू होने से ही प्रतिदिन घाटा समाप्त हो गया। बड़े आराम से प्रतिदिन सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें