दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रक्सहां गांव में बृहस्पतिवार को करीब 150 वर्ष पुराना नीम का विशाल पेड़ गिर गया। इससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन स्वामियों ने किसी तरह पेड़ को हटवाकर गाड़ी को बाहर निकाला।
जानकारी अनुसार रक्सहां गांव के अधवार मुहल्ला में करीब 150 वर्ष पुराना एक नीम का विशाल पेड़ था। इसके नीचे एजाज खान ने अपनी कार एवं हसनैन खान ने अपनी ट्रैक्टर खड़ा किया था। आज अचानक नीम का पेड़ भर भराकर गिर गया। घटना में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। यह संयोग रहा कि उस दौरान कोई व्यक्ति वहां नहीं था, नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। शोर-शराबा के चलते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।