फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर गिरफ्तार, दस मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव पुलिया के पास से पुलिस ने मंगलवार की रात चोरी के 10 मोबाइल के साथ दो आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद बुधवार को दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस ने बड़ागांव पुलिया के पास से दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी के दस मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के मऊपारा गांव निवासी बृजेश भारती और बरहपुर मठिया गांव निवासी रजनीश कुमार राम बताया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें