फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक ने युवाओं को बनाया अपराधी: दो करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल में है गिरोह का सरगना

Sat, 06 Apr 2024 02:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। स्वाट/सर्विलांस और जमानिया थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गाय घाट मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
Ghazipur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी जारी है। इसकी तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जमानिया पुलिस ने गायघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक अभियुक्तों के पास से एक किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


यह है मामला 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 अप्रैल को स्वाट/सर्विलांस और जमानिया थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गाय घाट मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दीपक यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर और ओमकार राय निवासी बेटावर थाना जमानियां के रूप में हुई है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। मुख्य सरगना रामानंद यादव निवासी ग्राम-सोनहरिया थाना जमानियां है, जिसे पिछले महीने यूपी एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैंड पुलिस को सौंपा था, जो अभी जेल में है। 
विज्ञापन


अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहां पर हेरोइन खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर लोगों को अधिक दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते हैं। उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें