फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो शटलर चयनित

विज्ञापन
कोच चंदन कुमार के साथ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित श्रेया पाल (बायें) और वाग्
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी में सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को महिला खेल समारोह के तहत मंडलीय ट्रॉयल आयोजित किया गया। इसमें जिले की पांच शटलरों में से दो का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं, एक और शटलर को अतिरिक्त के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन कुमार ने बताया कि प्रयागराज जनपद के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24-25 अगस्त को महिला खेल समारोह के तहत राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसका मंडलीय ट्रॉयल आयोजित किया गया था। इसमें जिले की पांच शटलरों श्रेया पाल, वाग्मिता, प्रियांजली पासवान, आराध्या, श्रृषा ने प्रतिभाग किया था। इसमें से श्रेया पाल और वाग्मिता का चयन मंडल की पांच सदस्यीय टीम के लिए किया गया है। वहीं, प्रियांजलि को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर चुना गया है। इसकी जानकारी मिलते ही शटलरों के परिजनों के साथ ही साथी खिलाड़ियों में खुुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें