फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : खेत में मेढ़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल, पिता और पुत्र पर मुकदमा

Thu, 31 Oct 2024 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : शादियाबाद थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को अस्पताल में भिजवाने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियाबाद थाना क्षेत्र के अतिगावां गांव में खेत का मेढ़ बा़धने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल ने पिता- पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


अतिगावां निवासी घायल ओमप्रकाश राम ने गांव के ही विनोद कुमार चौधरी और पीयूष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि विनोद चौधरी, पीयूष चौधरी के साथ मिलकर खेत की पुरानी मेढ़ काटकर खेत के अंदर दूसरी मेढ बांध दिया था। जिस हटा दिया, इसी बात को लेकर वह गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। विनोद चौधरी ने चाकू से सिर पर वारकर दिया, जिससे वह घायल हो गया। 

थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें