फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हेतिमपुर गांव में सोमवार की रात बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर सात नामजद और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक राजकुमार यादव पुलिस टीम के साथ हेतिमपुर गांव पहुंचे तो देखा कि एक पक्ष के अजय यादव, विपिन यादव, सरोज देवी और दूसरे पक्ष के संतोष बिंद, रानी, आरती और सुभाष राम आपस में कहासुनी कर रहे हैं। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इससे दोनों पक्षों को चोट आई। इस दौरान जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया फिर भी वे नहीं माने। पुलिस ने घायल अजय यादव, रानी और आरती को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राजकुमार यादव की तहरीर पर सात नामजद और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें