फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। उसिया गांव में गत दो जून को भूत-प्रेत के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल जीतन यादव (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को सुबह वायरलेस चौराहा से पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया।
विज्ञापन

गत दो जून को उसिया गांव में जीतन यादव और फेकू यादव के बीच भूत-प्रेत के विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें जीतन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर दिया था। पांच दिनों तक चले इलाज के बाद जीतन यादव की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं को शामिल कर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें