मरदह। थाना क्षेत्र के रायपुर-बाघपुर गांव के एक युवक को दिल्ली में दो माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। तबीयत बिगड़ने पर करीब एक सप्ताह पूर्व वह घर चला आया था। शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रायपुर-बाघपुर गांव निवासी सोनू राजभर (18) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो माह पूर्व वहां उसे कुत्ते के बच्चे ने काट लिया था। वह वहां से घर लौट आया और यहां डॉक्टर से दवा न लेकर झाड़ फूंक वाले एक नीम हकीम की दवा खाने लगा। इसके बाद पुनः दिल्ली चला गया। एक सप्ताह पूर्व पुन: दिल्ली में उसकी तबीयत बिगड़ गई।
वह बुखार से पीड़ित हो गया। इससे वह फिर घर लौट आया। घर आने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी गया। वहां चिकित्सकों के जबाब देने पर परिवार के लोग उसे घर लेकर चले आए। शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।