फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से दो लाख नकदी और आठ लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लौवाडीह गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया और दो लाख नकदी और आठ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रजीत राय, आलोक राय और भोला राय देर शाम खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर सीढ़ी से चंद्रजीत राय के मकान में घुसे और घर को खंगालने के बाद एक लाख नगदी और छह लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। आलोक राय के घर से 50 हजार नकदी एवं एक लाख का आभूषण और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं भोला राय के घर से चोरों ने 50 हजार नकदी और एक लाख का आभूषण पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। तीन घरों में एक साथ हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में जहां दहशत व्याप्त है। वहीं पुलिस की सक्रियता को लेकर अब ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाया जा रहा है। पीड़ित परिवार घटना से पूरी तरह दहशत में है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक-एक कर तीनों घरों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर चोरों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें