फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1.25 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 1.25 करोड़ की हेरोइन के साथ अरेस्ट किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 670 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में मादक पदार्थ (हेरोइन) की तस्करी नहीं थम रही है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को 670 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 01 करोड़ 25 लाख रुपये है।

विज्ञापन


यह है मामला
एसपी के मुताबिक शुभम उर्फ राजू सिंह (28) पुत्र शम्भू सिंह निवासी ग्राम कुर्रा पोस्ट अकोढी थाना मोहनियां जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) और  विनोद कुमार प्रजापति (31) पुत्र नथुना प्रजापति निवासी रामपुर पोस्ट रामपुर थाना राजपुर भभुआ बिहार को जमानियां गंगापुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चितरा झारखंड से कम कीमत पर नशीले पदार्थ को खरीदकर राजस्थान, कोटा, दिल्ली में ले जाकर ऊंची कीमतों पर बेचते हैं। उससे मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते हैं और उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण व शौक पूरे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें