फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पारा गांव निवासी परवेज अली ने तहरीर देकर बताया कि 29 जून की दोपहर करीब 12 बजे वह सुसुंडी स्थित पुराने बैंक के सामने ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कासिमाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक परवेज अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा में बैठी महिला यात्री कमरुन निशा भी चोटिल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें