फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना ओटीपी और लिंक शेयर किए खाते से उड़े 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद 15 हजार रुपये हुए वापस, सात हजार की वापसी का इंतजार
विज्ञापन

दुल्लहपुर। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए बिना ओटीपी, किसी लिंक पर क्लिक कराए या यूपीआई पिन साझा कराए ही एक व्यक्ति के बैंक खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। समय रहते साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने से 15 हजार रुपये खाते में वापस आ गए, जबकि शेष सात हजार रुपये की वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

देवा गांव निवासी संजय कुमार चौबे ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके अनुसार मंगलवार रात साइबर ठगों ने खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह बैंक का संदेश देखने के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर बैंक के कस्टमर केयर को सूचना दी और खाते की सुरक्षा सुनिश्चित कराई। उन्होंने दुल्लहपुर के साइबर क्राइम प्रभारी को भी मामले से अवगत कराया। संजय कुमार चौबे ने बताया कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब दो घंटे के भीतर 22 हजार रुपये में से 15 हजार रुपये उनके खाते में वापस आ गए। हालांकि शेष सात हजार रुपये की वापसी को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें