थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के महादेवा के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे बाइक और बेलेरो की आमने-सामने भिडंत में दो बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद भाग लोगों ने बोलेरो सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ बोलेरो को कब्जे में लेकर और चालक को हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ में जुट गई।
मुरादाबाद निवासी विनेश और सन्हें आलम क्षेत्र में घुम-घुमकर कंबल बेचने का काम करते हैं। दोनों कंबल बेचकर रेवतीपुर से गाजीपुर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ बोलेरो और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए चालक से पूछताछ में जुटी हुई है। संवाद