फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का हो सकता है गाजीपुर तक विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने की कवायद शुरू हो गई है। वर्तमान में इन दोनों ट्रेनों का संचालन वाराणसी से होता है। ट्रेनों का परिचालन विस्तार होने से जनपद के लोगों को सहूलियत मिलेगी। जिले के पांच हजार से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत बनारस-रामेश्वरम साप्ताहिक और बरेली एक्सप्रेस प्रतिदिन का विस्तार करने की सिफारिश गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन तक करने को लेकर की गई है। वर्तमान में इन दोनों ट्रेनों का संचालन वाराणसी से होता है। प्रस्ताव भेजने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालन विस्तार को लेकर आंतरिक सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। इसके तहत रनिंग रूम, टिकट निरीक्षक रेस्ट रूम आदि का आकलन किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को लेकर जिले के लोगों में उत्साह है। हालांकि रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही संबंधित ट्रेनों का विस्तार संभव है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों का विस्तार सिटी रेलवे स्टेशन तक करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।
अभी तक रामेश्वरम के लिए गाजीपुर सिटी स्टेशन से सीधी ट्रेन नहीं है। ऐसे में अगर इस ट्रेन का विस्तार सिटी स्टेशन तक हो जाता है तो जनपद के लोगों को रामेश्वरम तक यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। तीर्थयात्रा के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग गैर जनपदों का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें