फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यालयों के विलय के विरोध में उतरे सपा कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने एवं उनके विलय के निर्णय के खिलाफ समाजवादी शिक्षक सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम चंद्रशेखर यादव को सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जानबूझ कर शिक्षा को महंगा करने और विद्यालयों को बंद करने की साजिश रची गई है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है। यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है। इस सरकार ने प्रदेश में करीब पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का तुगलकी निर्णय लिया है। कहा कि भाजपा आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। उसका एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। प्रदर्शन में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, राम नगीना यादव, अमित ठाकुर, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें