फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो घरों में चोरी, लाखों गहने व नकदी ले गए

विज्ञापन
मौधा गांव के मकान में हुई चोरी के बाद कमरे में बिखरे पड़े समान। संवाद
विज्ञापन
औडिहार। खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद पार कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौधा गांव निवासी आलोक तिवारी के घर में चोरों ने पहले धावा बोला। आलोक ने बताया कि रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग सो गए थे, जबकि पिता बाहर सो रहे थे। सुबह उठने पर चचेरे भाई प्रवीण के कमरे का ताला टूटा मिला। लॉकर और बक्सों के ताले तोड़े गए थे और आभूषणों के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। बताया कि छत का दरवाजा खुला मिलने से अंदेशा है कि चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। इस घटना में प्रवीण के लाखों रुपये के गहने और 10 हजार रुपये चोरी हो गए।
इसी गांव में करीब 200 मीटर दूर सुनील तिवारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। उनके भाई बबलू तिवारी ने बताया कि परिवार वाराणसी में रहता है और सूचना मिलने पर गांव पहुंचा। घर पर सुनील तिवारी और उनका परिवार मौजूद था। रात में वे लोग बरामदे में सो रहे थे। रविवार की भोर में जब परिवार की महिला चाय बनाने के लिए उठी, तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो लॉकर टूटा था और सामान बिखरा था। लाखों के आभूषण और 25 हजार रुपये चोरी हो गए। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, खानपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें