राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता को प्रमाण पत्र देते राष्ट
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सभागार में रविवार को राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ की ओर से वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता अर्षित ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैश्य समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजा समुद्रगुप्त के शासनकाल को स्वर्णकाल कहा जाता था, जो कभी युद्ध नहीं हारे। उन्होंने वैश्य समाज से अपने स्वाभिमान से कभी समझौता न करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि वैश्य समाज के पास धन की कमी नहीं है, बल्कि एकजुटता की आवश्यकता है। जब समाज एकजुट होगा, तभी उसे राजनीतिक मजबूती मिलेगी और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने घोषणा किया कि अगले छह माह के भीतर एक राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करना होगा। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, लक्ष्मन गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अनूप दास एवं संचालन जैनेश पंकज और अंत में जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।