फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष में वृद्ध की गई जान

Fri, 10 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के परसदा गांव में गुरुवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराया गया है।
विज्ञापन


परसदा गांव के बाहर  द्वारिका यादव अपने जमीन पर मिट्टी गिराया था। मिट्टी को वह गुरुवार की शाम जेसीबी मशीन से बराबर करवा रहा था। इसी बीच थोड़ी मिट्टी पास के उमा यादव के खेत में गिर गया। जिस पर वशिष्ट यादव ने उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट होते देख गांव के लोग वहां पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराए। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से द्वारिका यादव, तेतरी, वशिष्ठ यादव(60) साल, रमाकांत यादव, सुनीता देवी तथा मीरा देवी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन सिंह मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वशिष्ठ यादव की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वशिष्ट यादव की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। इस संबंध में सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें