फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने तोड़वाया बांध, नदी का बहाव शुरू

Fri, 10 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 आजमगढ़ और गाजीपुर के सीमावर्ती गांव रामपुर खरका और गहनी के बीच उदंती नदी के पानी को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार की शाम प्रशासन ने हस्तक्षेप किया तथा नदी पर बनाए गए बांध को हटवाकर पानी का बहाव शुरू कराया। प्रशासन की यह कार्रवाई रामपुर खरका गांव के लोगों को नागवार गुजर रही है। इस बात को लेकर दोनों गांवों में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नदी का पानी रोके जाने को लेकर हुई मारपीट मामले में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला था। मालूम हो कि आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के रामपुर खरका गांव के कुछ लोगों ने चंदा मांगकर जेसीबी मशीन से नदी को लगभग छह से सात फीट चौड़े बांध के द्वारा पानी को पूरी तरह से रोक दिया।

परिणाम  स्वरूप रामपुर खरका के लोगों को सिंचाई के लिए प्रचुर मात्रा में पानी तो मिलने लगा, लेकिन जनपद के गहनी, बहरियाबाद, आसपुर, झंगिया, मजुई आदि गांवों नदी के पानी से जल विहीन हो गए। पशु-पक्षी भी एक-एक बूंद पानी के  लिए तरस गए हैं। गुरुवार की   शाम थाना बहरियाबाद और थाना तरवां आजमगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची और बांध को तोड़कर नदी के मुख्य प्रवाह को चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें