फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर गांव में मंगलवार को भैंस को नहलाने के लिए पंप से जुड़े हैंडपंप से पानी लेते समय करंट लगने से पशुपालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी। मृतक विदेश में एक कंपनी में तैनात था और दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन

बाराचंवर गांव निवासी सर्वेश यादव (25) विदेश में एक कंपनी में कार्य करता था। वह दीपावली की छुट्टी पर घर आया था। दस दिसंबर को उसके घर पर काशीदास बाबा का पूजन समारोह आयोजित है। इसको लेकर परिवार के लोग जहां मित्रों एवं रिश्तेदारों में कार्ड का वितरण कर रहे थे। वहीं घर में खुशी का माहौल था। सुबह युवक भैंस को नहलाने के घर के बाहर स्थित पंप से जुड़े हैंडपंप से पानी ले रहा था। इसी दौरान करंट लगन ेसे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनो ने पुलिस को सूचना नहीं दी और सर्वेश की अंत्येष्टि गौसपुर के सुल्तानपुर श्मशान घाट पर कर दी।
बरेसर थाना क्षेत्र के मनरिया गांव में मंगलवार को ट्रांसफार्मर से तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

मनरिया गांव निवासी रुदल बिंद (40) शाम में ट्रांसफार्मर से तार को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र इदंल, उपेंद्र और सत्येंद्र हैं। मृतक की के पिता पराग बिंद एवं पत्नी मुराही देवी सहित परिजनों के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ट्रांसफार्मर से तार जोड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें