रजनीकांत पांडेय और सुनीता सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
Ghazipur News: बद्रीनाथ और केदारनाथ की दस दिवसीय यात्रा से लौट रहे कार सवार पांच लोगों का सफर रविवार रात दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ के तहबरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बुढ़ानपुर निवासी अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय (52) और अलीपुर मदरा निवासी रामपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह (45) की जान चली गई। वहीं अधिवक्ता अखिलानंद सिंह, अधिवक्ता संजय पांडेय और अंतिमा पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।