फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर कांड: पथराव मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

Mon, 27 Apr 2026 12:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में नाबालिग लड़की की मौत के बाद पथराव कांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस अब तक 16 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
कटरिया गांव में तैनात पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 15 अप्रैल को किशोरी की मौत के बाद सपा के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा, एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। अब तक पुलिस 16 आरोपियों को पकड़ चुकी है। रविवार को भी गांव में पुलिस मुस्तैद रही। वहीं, पुलिस अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि 15 अप्रैल को जमानिया-धरम्मरपुर गंगा पुल के पास किशोरी निशा विश्वकर्मा की चप्पल, मोबाइल और गमछा मिला था। पिता सियाराम विश्वकर्मा ने बेटी की गंगा कूदकर जान देने की सूचना दी थी। इसके बाद किशोरी का शव गंगा में मिला था। 

इसे भी पढ़ें; UP News: दंपती के विवाद में बीच-बचाव करने आया पड़ोसी, युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर की हत्या
विज्ञापन


पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस एक आरोपी हरिओम पांडेय को जेल भेज चुकी है। इसी मामले में 22 अप्रैल को किशोरी के परिजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव आया था। बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। घटना में करंडा थानाध्यक्ष, शहर कोतवाल सहित कई लोग घायल हो गए थे। गांव में तनाव और डर का माहौल बन गया था।

विज्ञापन

सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सपा के सदर विधायक जै किशन साहू व सपा के जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत 46 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
क्या बोले अधिकारी
पथराव के मामले में अब तक 16 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। कटरिया गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है। -शेखर सेंगर, सीओ सिटी

10 गांवों में पुलिस दे रही दबिश
23 अप्रैल को पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 25 अप्रैल की रात पुलिस ने धरम्मरपुर निवासी मंतोष यादव उर्फ मोनू, बजरंगी यादव, सुनील यादव तथा कटरिया निवासी अमित कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पथराव में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गांवों में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कटरिया, करंडा समेत आसपास के करीब 10 गांवों में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें