सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बीकाचक गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार की देर शाम तमंचे से हुई फायरिंग में दो चचेरे भाई घायल हो गए। जबकि एक युवक फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि देर शाम बीकाचक गांव के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में ककरही गांव का अजीत प्रजापति और उसका चचेरा भाईसभाजीत प्रजापति के अलावा बीकाचक गांव का एक युवक भी मौजूद था। इसी दौरान इनके पास पहले से मौजूद 312 बोर के तमंचे से फायर हो गया। गोलीअजीत के हाथ में लगते हुए उसके चचेरे भाई सभाजीत के पेट में जा लगी। जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस की निगरानी में घायलों का वाराणसी स्थित प्राईवेट चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।