गाजीपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आईसोलेट कर दिया। वहीं एक संक्रमित मरीज स्वस्थ हुआ। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ रह गई है। वहीं 716 संदिग्धों का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 133 किशोरों को प्रथम और 3046को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 88 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 168 को कोरोना का पहला डोज और 7085 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी तेज है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.55 है। देर शाम आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के लिए ट्रेेस करने में जुट गई है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इधर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।