सुहवल। थाना क्षेत्र के कोल्हूबीर बाबा मंदिर से पूर्व रविवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक काे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर होने पर भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
कालूपुर निवासी पंकज चौरसिया (29) और अवधेश यादव (28) बाइक से घर जा रहे थे। कोल्हूबीर बाबा मंदिर से पूर्व तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल के अस्पताल भेज दिया। पंकज चौरसिया की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।