फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बिथरिया मोड़ पर शनिवार की देर शाम सात बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से दो बाइक सवार मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। पुलिस वाहन को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोनहरा गांव निवासी कुलदीप राम (18) सोनहड़ा मोड़ पर एक दुकान पर मजदूरी करता था। वहीं बरेली जनपद के बड़की रकौली गांव निवासी सूरज राम (22) अपने ननिहाल सोनहरा में रहकर मजदूरी का काम करता था। शाम सात बजे दोनों मजदूर सोनहड़ा मोड़ से बाइक से दुल्लहपुर आ रहे थे। बिथरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी रोते बिलखते थाने पहुंच गए। कुलदीप की मां रीता देवी तथा सूरज राम की मां मिला देवी के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें