फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में 70,400 के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार, मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास से पकड़े गए दोनों 

Sun, 25 Apr 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर में जाली नोटों के साथ नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के रौजा स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास से पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 70,400 रुपये के जाली नोट बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जाली करेंसी लेकर गाजीपुर घाट से रौजा की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम रौजा एमएएच तिराहे पर राजकीय होम्योपैथिक कालेज की दीवार के पास  दोनों के आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दोनों मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास आते दिखाई दिए।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित कुमार चौबे, निवासी मिरदादपुर, थाना नोनहरा एवं राजेश यादव, निवासी कटघरा, थाना नंदगंज बताया। तलाशी में उनके पास से 70,400 के जाली नोट बरामद हुए। इनमें 500 रुपये के दो, 200 के 273 नोट, 100 के 148 जाली नोट शामिल हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें