फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छगाजीपुर। शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में सोमवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी तथा नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव समेत तीन साथियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो हमलावरों को पुलिस ने दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के समय से दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी और रंजिश चल रही थी। यह सोमवार की दोपहर खुल कर सामने आ गई, जब पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, अखिलेश यादव और शिवानंद यादव को लहूलुहान कर दिया गया। दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर भाग गए। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पठन-पाठन बंद कर दिया। घायल संदीप यादव, शिवानंद यादव और अखिलेश यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि अपनी जीत की खुशी में संदीप यादव छात्रसंघ भवन के पास छात्रों के बीच सोमवार को मिठाई बांट रहे थे। इसी बीच हमलावर अचानक छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव और उनके समर्थकों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। चाकूबाजी में संदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावरों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों में प्रशांत मिश्रा और रामाशीश मौर्य शामिल हैं। जबकि अन्य छह आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें