फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से टकराकर दो पशुओ ने तोड़ा दम, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे मंगलवार को अज्ञात वाहन से टकरा कर दो पशुओं की मौत हो गई और एक पशु घायल हो गया। पशु चिकित्साधिकारी के साथ एसडीएम कासिमाबाद ने मौके पर पहुंचकर घायल पशु का इलाज कराकर उसे पास की गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बेसहारा पशुओं को रखने के लिए विकासखंड के परजीपाह में गोशाला का निर्माण कराया है। इसी के साथ एक अस्थायी गोशाला पूर्वांचल सहकारी कताई मिल में पिछले तीन साल से संचालित है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला वाले पशुओं को बाहर निकाल दे रहे हैं। इसके कारण इस समय पशुओं की संख्या क्षेत्र में बढ़ गई है। कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे किसी वाहन से टकराकर दो पशु घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए थे और एक घायल होकर तड़प रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव को दी। इसके बाद कासिमाबाद एसडीएम भारत भार्गव ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, थानाध्यक्ष कासिमाबाद पन्ने लाल के साथ मौके पर पहुंचकर उसका इलाज कराया और उसे गौशाला केंद्र भिजवाया। पशुओं के घायल होने के साथ सड़क पर दो पशुओं के दम तोड़ने से यातायात प्रभावित हुआ। घायल पशु जैसे ही गोशाला पहुंचा, आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने बताया कि गोशाला संचालकों को हिदायत दी है कि कोई पशु अगर बाहर घूमता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें