फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमंचा सटाकर जनसेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। मौधा बाजार में सोमवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने जनसेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर ढाई लाख रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के बाद उसका मोबाइल कब्जे में लेकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोनियापार निवासी परमजीत जगदीश नगर चौराहे पर जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। वह रात में दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
मौधा बाजार स्थित गैंस एजेंसी से पूर्व दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने केंद्र संचालक की बाइक को धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, एक लुटेरे ने तमंचा सटाकर दो लाख से भरा बैग, फिंगर प्रिंट मशीन, लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
लुटेरे वारदात को अंजाम को देकर नायकडीह लौलहां की तरफ निकल गए। पीड़ित ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद नाकेबंदी कर लुटेरों को चिह्नित करने में जुट गई।
विज्ञापन

इधर लूट की घटना से ग्रामीणों में दहशत हो गई है। थानाध्यक्ष शैलेद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लुटेरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें