फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडलायुक्त ने तहसीलों के 10-10 बड़े बकायेदारों से वसूली की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पूरी की जाए। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने तहसीलों के 10-10 बड़े बकाएदारों के नाम एवं उससे संबंधित कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उनसे वसूली करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश देते हुए दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में सुधार लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने पर जोर दिया।
भूमि संबंधी विवादों के समाधान में तेजी लाने को कहा। लेखपालों की फील्ड उपस्थिति नियमित करने और उनकी ओर से लगाई जा रही रोजाना की रिपोर्ट की समीक्षा करने का निर्देश दिया। डीएम अविनाश कुमार से हीट वेव को देखते हुए जरूरी तैयारियां मुकम्मल रखने के दिशा निर्देश दिए। फॉर्मर रजिस्टरी और फेमिली आईडी में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी डाॅ. ईरज राजा से उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें