सरकारी स्कूलों और जलजीवन मिशन की टंकियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी को रविवार को सुरियावां कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की आठ बैटरियां, दो तमंचे, चार कारतूस, 5,200 रुपये और चोरी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों को भेटवर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
सीओ औराई सुमित त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी से जिले में बैटरी चोरी की कुल छह घटनाओं का खुलासा हुआ है।
बताया कि जिले में सरकारी स्कूल व जलजीवन की टंकियों के पास लगातार बैटरी चोरी की घटना की जानकारी मिल रही थी।
कोतवाली के भेटवर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक पर आ रहे सूरज गुप्ता व राहुल गुप्ता (26) निवासी नयापुर, भदोही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी पवन मौर्य के साथ मिलकर चोरी करते थे।