ईशोपुर रामपुर स्थित इंटर कॉलेज में पहलवानों से मुलाकात करते भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय स
औड़िहार। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह का ईशोपुर स्थित इंटर कॉलेज में रविवार को आगमन हुआ। इस मौके पर उन्होंने तैयार हुए कुश्ती हॉल, मिट्टी का अखाड़ा तथा जिम्नेजियम कक्ष का निरीक्षण किया।
कुश्ती खेल की संभावनाओं तथा आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सहित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालय को जल्द ही कुश्ती मैट देने की बात कही।
इससे पहले विद्यालय में उनका स्वागत पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. विजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव एवं खेल अध्यापक-कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने माला, पगड़ी तथा अंगवस्त्र भेंट कर किया।
इस मौके पर वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरखनाथ यादव, रामसेवक यादव, कुश्ती कोच विशाल यादव आदि मौजूद रहे। युवा नेता एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव ने आभार व्यक्त किया। संवाद