फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक ही चिता पर जुड़वा भाइयों का अंतिम संस्कार, अर्थी उठी तो बिलख पड़ा गांव; डूबने से हुई थी मौत

Wed, 10 Jun 2026 11:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में नहाते समय पोखरे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हुई थी। दोनों भाइयों के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। एक ही चिता पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में पोखरे में नहाते समय डूबकर मृत दो जुड़वा सगे भाइयों की सोमवार देर शाम घर से एक साथ अर्थी उठी। यह देख मुड़रभां गांव के लोग बिलख पड़े। चोचकपुर श्मशान घाट पर भी एक ही चिता पर दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता बच्चेलाल यादव ने दोनों पुत्रों को एक साथ मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य एवं देवसिंहा गांव निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जुड़वां भाइयों हिमांशु और प्रियांशु के शव परिजनों को सौंप दिए। देर शाम करीब सात बजे शव घर पहुंचते ही मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल यादव और बड़ी बहन करिश्मा बिलखने लगे। 

मां प्रमिता देवी, पिता बच्चेलाल और बहन करिश्मा बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रहे थे। ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। देर शाम दोनों सगे भाइयों का अंतिम संस्कार चोचकपुर श्मशान घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें