फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ्डे में ट्रक फंसने से लगा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद से नंदगंज जाने वाली सड़क गड्ढे बने हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस सड़क पर सोमवार की सुबह नौ बजे गड्ढे में ट्रक फंस गया जिससे जाम लगा रहा। इसमें फंसे लोग परेशान रहे। करीब सात घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शादियाबाद रोड पर एक इंटर कॉलेज के नजदीक सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर मौजूद इन बड़े-बड़े गड्ढों में अक्सर ट्रक फंस जाते हैं। कई बार भारी वाहनों के टायर फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। आज सुबह नंदगंज की ओर से आए ट्रक के पिछले पहिए का गुल्ला टूटने से वह गढ्डे में फंस गया। ट्रक फंसने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी ट्रक ठीक नहीं होने से जाम में वाहन फंसे रहे। एक ओर से छोटे वाहन किसी तरह निकले। शाम को चार बजे जाम समाप्त हुआ तब कहीं जाकर लोगों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दस माह से सड़क खराब है। मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। आए दिन भारी वाहनों के फंसने से सड़क पर जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें