फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजमार्ग-31 पर पलटा धान लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के मिर्जाबाद अदाई गांव सामने राजमार्ग संख्या-31 पर सोमवार की रात साढ़े बारह बजे के आसपास धान की बोरी लदा ट्रक पलट गया। राजमार्ग पर ट्रक पलटने से पूरे दिन आवागमन बाधित रहने से वाहनों का जाम लगा रहा।
विज्ञापन

फतेउल्लाहपुर से धान की बोरी लादकर ट्रक बिहार के सासाराम जिले के नोखापुर मार्केट जा रहा था। मिर्जाबाद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को पास देने के चक्कर में पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में चला गया और असंतुलित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इसमें भरी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गई। ट्रक के पलटने से सड़क किनारे पान की दुकान के सामने लगा टीन शेड भी गिर गया। देर शाम तक सड़क के बीच में पड़ा रहने से पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें