फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली चोरी करते पांच पकड़े गए, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा मंगलवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी कमलेश कुमार और विजिलेंस प्रभारी बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान व अजय कुमार पटेल ने विद्युत उपकेंद्र गहमर और भदौरा फीडर में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि विजिलेंस और विद्युत विभाग के संयुक्त अभियान में पांच के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें