बढ़नपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -31 पर लगा जाम। स्रोत- पाठक
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा पुलिया के पास मंगलवार को दोपहर में दो बजे एक ट्रक का धूरा टूट गया। इससे पुलिया पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से जाम को हटवाया, तब जाकर डेढ़ घंटे बाद दोपहर साढ़े तीन बजे जाम समाप्त हुआ।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बिहार से बालू लादकर गोरखपुर जा रहे ट्रक का धुरा टूट गया। इसके कारण उसका इंजन पुलिया के बीचों-बीच बंद हो गया। इसके कारण मार्ग के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से वाहनों को आगे बढ़ाया, तब जाकर डेढ़ बाद यातायात सामान्य हो पाया। साथ ही खराब ट्रक को वहां से खिंचवाकर हाईवे पर पहुंचवाया गया। संवाद