फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के चलते रोडवेज की पचास बसों का अधिगृहण कर लिया गया है। इसके चलते ठंड और शादी-विवाह के इस मौसम में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। घंटों इंतजार के बाद भी सुविधा का लाभ न मिल पाने की वजह से उन्हें निजी साधनों की महंगी एवं जोखिमभरी यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा का चुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर अर्द्ध सैनिक बल के जवानों तथा पुलिस कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की बसों का अधिगृहण किया गया है। बीते 10 जनवरी को छह, 12 को एक, 18 को दो, 30 जनवरी को चार तथा बीते पांच फरवरी को 37 सहित कुल 50 बस चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई। शेष पचीस में से दस बसें खराब होने के कारण महज पंद्रह बसें मऊ, आजमगढ़, वाराणसी के लिए संचालित की जा रही है। बसों की कमी से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह एवं ठंड के इस मौसम में उत्पन्न इस समस्या से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दूरदराज के महानगरों को जाने वाले लोगों को हो रही है। उन्हें टुकड़ों में यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है। बुधवार को कानपुर जाने के लिए कई यात्री घंटों बस की प्रतीक्षा में बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें