फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर से मेरठ तक का सफर होगा आसान, विकास को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ेपन का दंश झेल रहा जनपद अब विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे और गति देने के लिए सरकार ने एक फैसला लिया है, जिससे गाजीपुर से मेरठ तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लिंक का निर्माण करने का निर्णय लिया है, जो विंध्य एक्सप्रेस वे पर चंदौली से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे से मिलेगा। इसकी लंबाई लगभग 100 किमी होगी। अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवस्था के लागू होने से जनपद का काफी लाभ होगा। अब मिर्जापुर का गाजीपुर से सीधे संपर्क हो जाएगा, जहां से आगे प्रयागराज होते हुए गंगा एक्सप्रेस वे से मेरठ तक का सफर भी सुगम होगा। जिले में यह लिंक एक्सप्रेस वे चंदौली, सैय्यदराजा होते हुए जमानिया, गंगा ब्रिज, रौजा के रास्ते मुहम्मदाबाद और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पखनपुरा में जुड़ जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा होने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे 447.98 हेक्टेयर में बनाए जा रहे औद्योगिक गलियारे को भी लाभ मिलेगा। यहां 50 कम से कम 50 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की भी योजना है। पूर्वांचल एक्सप्रेस लिंक से जनपद के जुड़ने से विकास के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें