फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगे पैरामेडिकल स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. प्रगति कुमार ने बताया कि एक दिसंबर को होने वाले स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क के लिए कुल 39 टीम बनाई गई है जिसमें 32 टीम कार्य करेंगी और सात टीमों को रिजर्व में रखा गया है। यह सभी लोग मतदान स्थल पर आने वाले मतदाताओं का तापमान के साथ ही मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी बनाने के बारे में जानकारी देंगे। अगर किसी मतदाता का टेंपरेचर अधिक होता है तो उन्हें सबसे आखिरी में वोटिंग कराई जाएगी और उसके बाद उनकी कोविड-19 जांच कराई जाएगी। प्रशिक्षण में कोविड नोडल अधिकारी डॉ. मनोज राय, प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचंद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें