फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर पूर्व फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के जवान देवनाथ सिंह यादव (70) का रेलवे स्टेशन के सामने खेत है। वह रोज की तरह हंसुआ और रस्सी लेकर पशुओं का चारा काटने के लिए लाइन पार करके खेत जा रहे थे। प्लेटफार्म के दक्षिणी छोर के किनारे लाइन पार कर रहे थे उसी समय उनका गमछा गिर गया। जैसे ही वह गमछा उठाकर लाइन पार कर रहे थे वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। बताया गया है कि कान से कम सुनाई देने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और उसकी चपेट में आ गए। इससे कटकर उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद ट्रेन चालक ने मेमो के जरिए स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी औड़िहार के चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार साहनी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें